Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sikar News: Dense fog blankets Shekhawati, visibility below 50 metres, drivers urged to remain cautious
{"_id":"69800c6c318b66b0c20bf543","slug":"dense-fog-in-shekhawati-drivers-should-be-cautious-for-the-next-three-days-sikar-news-c-1-1-noi1438-3907054-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sikar News: शेखावाटी में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे, वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: शेखावाटी में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से नीचे, वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 08:46 AM IST
Link Copied
मौसम में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच आज शेखावाटी में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह शेखावाटी के सीकर जिले के ज्यादातर इलाकों में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। इतनी कम विजिबिलिटी में आज सुबह जहां पर लोगों की दिनचर्या तो प्रभावित हुई ही। इसके साथ ही वाहन चालकों को काफी ज्यादा परेशानी हुई। जिन्हें सुबह गाड़ियों की लाइट जलाकर सड़क पर चलना पड़ा।
हालांकि शेखावाटी के तीनों ही जिलों सीकर, चूरू और झुंझुनू में अभी दो से तीन दिन बारिश होने की संभावना तो नहीं है लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने अंदेशा जताया है कि दो से तीन दिन घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान यहां पर तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आज शेखावाटी के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया था।
जयपुर मौसम केंद्र ने सीकर, चूरू और झुंझुनू में 3 और 4 फरवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि घने कोहरे में वाहन चलाएं तो अपने वाहन की रफ्तार धीमी रखें और लाइट्स जलाकर रखें जिससे कि दूसरे वाहन चालकों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद दो से तीन दिन हमेशा इसी तरह से घना कोहरा रहता है। हालांकि शेखावाटी में बारिश तो नहीं हुई लेकिन अभी यहां पर दो से तीन दिन घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर के बीच रहने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।