{"_id":"697f90105c13d53d4407b9b1","slug":"video-in-bhamori-village-of-sardhana-an-attack-on-women-in-a-field-and-subsequent-firing-caused-panic-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना के भामौरी गांव में खेत में महिलाओं पर हमला, फायरिंग से मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना के भामौरी गांव में खेत में महिलाओं पर हमला, फायरिंग से मच गया हड़कंप
मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के गांव भामौरी में शनिवार को दो महिलाओं के साथ मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता मीरा पत्नी मिथुन ने बताया कि वह जेठानी लता पत्नी प्रताप के साथ खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान गांव के चार युवक लाठी-डंडे और तमंचे लेकर खेत में पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने बिना किसी वजह के गाली-गलौच शुरू कर दी और दोनों महिलाओं को जमीन पर गिराकर पीटा। घटना की आवाज सुनकर पवन और मनोज मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर भी फायरिंग की। गनीमत रही कि पवन बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई और आसपास काम कर रहे किसान भी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने महिलाओं को धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। इसके अलावा आरोपियों ने पीड़िता की बाइक में भी तोड़फोड़ की। मारपीट में मीरा और लता गंभीर रूप से घायल हुईं, जिन्हें तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने घटना के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।