{"_id":"697f3a79fb117201ab0a2590","slug":"video-video-napal-sa-tasakara-kara-lii-ja-raha-cara-yavataya-rasakaya-tha-garafatara-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार युवतियां रेस्क्यू, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार युवतियां रेस्क्यू, दो गिरफ्तार
पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात गुप्त सूचना पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार युवतियों को बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर युवतियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए एनजीओ को सौंप दिया। आरोप है कि दोनों युवक नेपाली युवतियों को नृत्य के बहाने लाते थे और उनके साथ दुष्कर्म करते थे।
सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में शनिवार की रात उपनिरीक्षक दीपक गिरी पुलिस व एसएसबी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो युवकों द्वारा नेपाली युवतियों के तस्करी की गुप्त सूचना मिली।
सूचना पर एएचटी थाना प्रभारी संतोष गौतम, एसओजी प्रभारी मोहम्मद युसुफ व एसएसबी एसी अमित शर्मा की टीम के साथ सीमावर्ती गांव भचकाही में दबिश दी गई। कुछ देर के इंतजार के बाद दो युवक बाइक पर चार नेपाली युवतियों को बैठाकर जंगल के रास्ते आते दिखे। पूछताछ में दोनों की पहचान बभनी कुकुरभुकवा निवासी हरिराम व रामरूप के रूप में हुई।
युवतियों से पूछताछ में उन्होंने नृत्य के लाए जाने की बात कही। वहीं, आसपास जानकारी करने पर पता चला कि युवतियों को नृत्य के बहाने लगाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था। दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।