{"_id":"6a6cf19aa09b8cb7ed02eec9","slug":"property-worth-rs-3385-lakh-of-father-son-duo-attached-in-codeine-syrup-case-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122063-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोडीन सिरप मामले में पिता-पुत्र की 33.85 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोडीन सिरप मामले में पिता-पुत्र की 33.85 लाख की संपत्ति कुर्क
Sat, 01 Aug 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोनवा थाने में खड़े कुर्क वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रतिबंधित कोडीन सिरप के अवैध कारोबार में पकड़े गए सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज धूपबोझी निवासी माता प्रसाद नाग और उनके बेटे रोहित नाग की 33.85 लाख की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस ने कुर्क कर दी। अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ सक्सेना के आदेश पर हुई कार्रवाई में 28 लाख रुपये कीमत के वाहन और बैंक खाते में जमा 585407 रुपये शामिल हैं। पुलिस ने वाहनों को थाने में खड़ा करवा दिया है, जबकि बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है। नवंबर 2025 में औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने दुकान पर छापेमारी की थी। इस दौरान प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट युक्त सिरप का क्रय-विक्रय पाया गया था। इस पर औषधि निरीक्षक ने 20 नवंबर को सोनवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान पुलिस को अवैध कारोबार में रोहित नाग की भी संलिप्तता मिली, जिसके बाद उसका नाम भी प्राथमिकी में शामिल किया गया। सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ सक्सेना ने दोनों की संपत्ति को अवैध रूप से अर्जित मानते हुए कुर्की का आदेश दिया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को अवैध कारोबार में रोहित नाग की भी संलिप्तता मिली, जिसके बाद उसका नाम भी प्राथमिकी में शामिल किया गया। सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश सौरभ सक्सेना ने दोनों की संपत्ति को अवैध रूप से अर्जित मानते हुए कुर्की का आदेश दिया था।
विज्ञापन