फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kanta Babu has been missing for two days.

Shravasti News: कांटा बाबू दो दिन से लापता

Sat, 01 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 01 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kanta Babu has been missing for two days.
कटरा। बलरामपुर स्थित तुलसीपुर चीनी मिल में तैनात कांटा बाबू शिवा पांडेय (25) दो दिन से घर नहीं लौटे हैं। वह नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा निवासी हैं। अनहोनी की आशंका से चिंतित परिजनों ने थाने में तहरीर देकर तलाश की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शिवा की मां सुमन पांडेय ने बताया कि उनका बेटा 30 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर पैतृक गांव भटपुरवा खुर्द में भी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को मां ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed