{"_id":"697f3cbdbbb02f89e40b78d3","slug":"video-video-mahalo-na-shakashha-rajagara-va-mahal-sashakatakaranae-para-jataii-umamatha-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिलाओं ने शिक्षा, रोजगार व महिला सशक्तिकरण पर जताई उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिलाओं ने शिक्षा, रोजगार व महिला सशक्तिकरण पर जताई उम्मीदें
अमेठी सिटी। केंद्र सरकार की ओर से रविवार को पेश आम बजट को लेकर गौरीगंज के कटरालालगंज वार्ड में महिलाओं और विभिन्न वर्गों के महिलाओं के बीच चर्चा में शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, महंगाई और महिला सशक्तिकरण को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। महिलाओं ने बजट को लेकर अपनी उम्मीदों के साथ कुछ सवाल भी उठाए।
कवियत्री डॉ. अर्चना शुक्ल ओजस्वी ने कहा कि बजट में शिक्षा, संस्कृति और आत्मनिर्भर भारत की भावना झलकती है। यदि योजनाओं का सही क्रियान्वयन हुआ तो समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। गृहणी सरोज सिंह का कहना है कि बजट में महिलाओं के स्वरोजगार पर ध्यान देना सराहनीय है, लेकिन रसोई से जुड़ी महंगाई पर और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए थे।
व्यवसायी बबिता सिंह ने बजट को छोटे कारोबारियों के लिए अवसर देने वाला बताया। उनका कहना है कि एमएसएमई और ऋण योजनाओं से महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी। शिक्षिका मिथिलेश पांडेय ने शिक्षा और कौशल विकास पर जोर को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
व्यापारी सीता सिंह का कहना है कि बजट से बाजार में मांग बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन टैक्स प्रक्रिया को और सरल किया जाना चाहिए। शिक्षिका प्रिया शुक्ल ने कहा कि महिलाओं और युवतियों के लिए शिक्षा व प्रशिक्षण से जुड़ी योजनाएं भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगी।
गृहणी अमिता सिंह ने बजट को मध्यम वर्ग के लिए संतुलित बताया, जबकि आंचल सिंह का कहना है कि रोजगार और स्वरोजगार पर फोकस से गांव और शहर दोनों जगह लाभ मिलेगा। महिलाओं और अन्य वर्गों ने बजट को उम्मीदों से भरा बताया, लेकिन इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सबसे अहम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।