Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri participated in religious events held in the Haroli constituency
{"_id":"697f3de5bbb02f89e40b78da","slug":"video-una-deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-participated-in-religious-events-held-in-the-haroli-constituency-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़, बीटन, बाथड़ी, बालीवाल, ललड़ी, भदसाली और सलोह गांवों में श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में माथा टेका तथा प्रबंधक समितियों को कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने बिना किसी भेदभाव के मानवता, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक आस्था के केंद्रों के संरक्षण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के विकास पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास मंदिर कमेटी बालीवाल, ललड़ी, सलोह तथा दुलेहड़ को मंदिरों के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 25-25 लाख रुपये, पंजवार और हरोली गुरु रविदास मंदिर कमेटी को 15-15 लाख रुपये तथा भदसाली गुरु रविदास मंदिर कमेटी को 71 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में मंदिरों के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है और हरोली क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास को और गति देने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। बाथडी के गुरू रविदास मन्दिर को 25 लाख और सलोह के मंदिर को 10 लाख और देने की घोषणा की। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टाहलीवाल में प्रेस क्लब हरोली, ओद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल और बीडीसी ब्लड सेंटर नवाशहर, पंजाब के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। समय पर उपलब्ध रक्त अनेक जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया तथा कहा कि ऐसे शिविर सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ सेवा भावना और आपसी सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं। उप मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।