{"_id":"6ad099d5732a90f785020fde","slug":"video-behad-jaswan-school-nss-camp-dsp-anil-patial-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बेहड़ जसवां स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, डीएसपी अनिल पटियाल ने स्वयंसेवियों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बेहड़ जसवां स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, डीएसपी अनिल पटियाल ने स्वयंसेवियों को किया प्रेरित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेहड़ जसवां में 9 से 15 अक्तूबर तक आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का बुधवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने शिविर के दौरान स्वयंसेवियों की ओर से की गई विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए निरंतर आगे आने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में 37 स्वयंसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, प्रभात फेरी, योगाभ्यास, जागरूकता कार्यक्रम, पौधों की देखभाल और खेल मैदान की सफाई सहित विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां कीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि एनएसएस जैसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में स्वच्छता, अनुशासन, सामूहिक कार्य और समाज सेवा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।
उन्होंने विद्यालय को स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत अपनाए जाने का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन भी दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना ठाकुर ने शिविर के सफल आयोजन के लिए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों विजय कुमार और मंजू देवी सहित सभी स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और व्यावहारिक जीवन में उनके महत्व को सीखने का अवसर प्रदान करती हैं।
सात दिवसीय शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और समाजहित में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।