{"_id":"697f912119a4cb0f450fbbab","slug":"video-saraiya-rob-slab-laying-and-roundabout-construction-begins-at-marhala-intersection-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरैया आरओबी: मरहला चौराहे पर स्लैब डालने व गोल चौराहा का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया आरओबी: मरहला चौराहे पर स्लैब डालने व गोल चौराहा का निर्माण शुरू
कानपुर से गंगा बैराज मार्ग होकर मरहला चौराहा शुक्लागंज के बीच सरैया आरओबी का निर्माण सेतु निगम तेजी से करा रहा है। लगभग 85 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। रविवार को मरहला चौराहा के दूसरे छोर पर स्लैब डालने और उसके कुछ दूरी पर गोल चौराहा बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जून माह में आरओबी चालू होने की उम्मीद जताई गईं है।
सेतु निगम की ओर से गंगा बैराज के सरैया गांव मोड़ से मरहला चौराहा होकर आजाद मार्ग के ठाकुर खेड़ा गांव मोड़ के निकट तक सरैया आरओबी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें गंगा बैराज सरैया गांव छोर का कार्य हो चुका है। सिर्फ आरओबी के दोनों छोर रेलिंग बनाने का कार्य ही बाकी है। जबकि मरहला चौराहा पर स्लैब डालने और उसके सौ मीटर आगे गोल चौराहा बनाने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। सेतु निगम के एई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सरैया आरओबी को आजाद मार्ग छोर उतारने के कार्य के लिए जेसीबी से मिट्टी भरान का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। कोई अड़चन न आई तो जून माह तक कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद आरओबी पर आवागमन शुरू हो जाएगा। आरओबी के चालू होने से कानपुर गंगा बैराज से जाजमऊ बदरका की ओर होकर लखनऊ और रायबरेली व प्रयागराज जाने वालों के लिए सफर आसान हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।