{"_id":"697f920ab46e7ef4c2066e41","slug":"video-police-conduct-flag-march-in-agra-after-raj-chauhan-murder-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस की सख्ती, दूसरे दिन भी यमुनापार में पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस की सख्ती, दूसरे दिन भी यमुनापार में पैदल मार्च
आगरा में सनसनीखेज राज चौहान हत्याकांड के बाद यमुनापार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। अपराध पर लगाम लगाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ थाना ट्रांस यमुना और एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।