{"_id":"6a4ebd3c8327b0f68203447a","slug":"weather-advisory-jammu-news-c-10-jmu1062-956714-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नदी-नालों के पास न जाएं तीर्थयात्री और स्थानीय लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नदी-नालों के पास न जाएं तीर्थयात्री और स्थानीय लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून को लेकर एसडीआरएफ ने दी हिदायत, जागरूकता अभियान छेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा और मानसून के मद्देनजर स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) ने तीर्थयात्रियों व नदी-नालों के किनारे विशेष सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है। आम जनता की सुरक्षा के लिए बुधवार को तवी रिवर फ्रंट स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र पर डीएसपी ललित कुमार के नेतृत्व में तीर्थयात्रियों को जागरूक किया गया। हिदायत दी कि मानसून के दौरान तवी नदी व अन्य नदी-नालों के पास न जाएं। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण तवी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इससे अचानक बाढ़ जैसी स्थिति का खतरा है।
-- -- -
चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा, अखनूर में चेतावनी
एसडीआरएफ की टीम ने अखनूर में चिनाब नदी के विभिन्न घाटों पर भी लाउडस्पीकर से मुनादी कराई। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को अलर्ट किया। बताया कि डोडा और किश्तवाड़ जिलों के ऊपरी इलाकों में लगातार भारी बारिश से चिनाब का जलस्तर काफी बढ़ गया है। लोगों को नदी के किनारों से दूर रहने और तेज बहाव व फिसलन वाले तटों के खतरों के प्रति सचेत रहने के लिए कहा गया।
-- -- -
विशेष सलाह
- जल निकायों, झरनों या उफनती नदियों के पास जाने और सेल्फी लेने से बचें।
- बाढ़ प्रभावित सड़कों या उफनते पुलों को पार करने का प्रयास न करें।
- बच्चों को जलस्रोतों के पास अकेले न जाने दें।
- किसी भी आपात स्थिति या भूस्खलन पर एसडीआरएफ, पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।