फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: बिजली गुल, साउंड बंद... फिर भी नहीं रुकी महाआरती

विज्ञापन
religious news
- बारिश में डिगा नहीं पाई श्रद्धालु का उत्साह, मोबाइल की रोशनी में गूंजे मंत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। तवी रिवर फ्रंट पर बुधवार शाम महाआरती का वक्त तेज बारिश शुरू हो गई। बिजली आपूर्ति के साथ ही साउंड सिस्टम ठप हो गया। श्रद्धालुओं के लिए लगाई गई कुर्सियां बारिश में भीग गईं। एक पल तो ऐसा लगा कि महाआरती स्थगित करनी पड़ेगी लेकिन अगले ही क्षण श्रद्धालुओं की आस्था ने रिवर फ्रंट पर माहाैल बदल दिया। श्रद्धालु घाट पर पहुंचे और आरती करने में जुटे रहे। किसी ने छाता थाम लिया तो कोई भीगते हुए ही हाथ जोड़कर आरती में शामिल हो गया। जैसे ही पुरोहितों ने मोबाइल की रोशनी के बीच आरती शुरू की पूरा घाट हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। साउंड सिस्टम बंद था लेकिन श्रद्धालुओं की सामूहिक आवाज ही आरती का स्वर बन गई। स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालीं और भीगते हुए भी आरती का क्रम जारी रखा। श्री रघुनाथ जी कॉरिडोर विकास काउंसिल की ओर से आयोजित यह महाआरती एक बार फिर यह संदेश दे गई कि आस्था के आगे मौसम की बाधाएं भी छोटी पड़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed