फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Will strive to make session more beneficial for people Chief Justice as HC shifts to Jammu

दरबार मूव: 'आम नागरिकों के अधिकारों के लिए हाईकोर्ट का हर सत्र रहेगा समर्पित', मुख्य न्यायाधीश भाटी

Mon, 02 Nov 2026 01:01 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 02 Nov 2026 01:01 PM IST
सार

दरबार मूव के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की मुख्य पीठ सोमवार को जम्मू में दोबारा खुल गई। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि हाईकोर्ट का नया सत्र आम नागरिकों के अधिकारों को समर्पित रहेगा और अदालत की कार्यप्रणाली को लोगों के लिए अधिक लाभकारी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Will strive to make session more beneficial for people Chief Justice as HC shifts to Jammu
जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दरबार मूव के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की मुख्य पीठ सोमवार को जम्मू में दोबारा खुल गई। इस मौके पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि अदालत का नया सत्र केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को समर्पित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली को आम नागरिकों के अधिकारों और हितों के लिए अधिक से अधिक लाभकारी बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

जम्मू स्थित हाईकोर्ट की मुख्य पीठ पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भाटी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अदालत का उद्देश्य आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

दरबार मूव की वार्षिक प्रक्रिया के तहत हाईकोर्ट की श्रीनगर स्थित मुख्य पीठ और उससे जुड़े कई कार्यालय 31 अक्तूबर को कामकाज समाप्त होने के बाद बंद हो गए थे। सोमवार से इनका संचालन जम्मू में दोबारा शुरू हो गया है।

दरबार मूव के तहत हर छह महीने में सरकारी कार्यालयों और प्रशासनिक संस्थानों को जम्मू और श्रीनगर के बीच स्थानांतरित किया जाता है। इसी परंपरा के तहत सर्दियों के दौरान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ अब जम्मू से कामकाज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed