फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar Abdullah directs ministers to fast-track development works

जम्मू: उमर अब्दुल्ला का मंत्रियों को अल्टीमेटम, विकास कार्यों में तेजी लाएं, जनता की शिकायतें तुरंत सुलझाएं

Mon, 02 Nov 2026 01:53 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 02 Nov 2026 01:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में समीक्षा बैठक कर मंत्रियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्दियों से पहले दूरदराज के इलाकों में जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और जनहित के अनुरूप बजट तैयार करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Omar Abdullah directs ministers to fast-track development works
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की समीक्षा बैठक - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दरबार मूव के तहत जम्मू में सरकारी कार्यालयों के दोबारा खुलने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को सिविल सचिवालय में प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों को चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने, लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और सर्दियों के लिए जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने खासतौर पर नए मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की तत्काल समीक्षा करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उन्हें जल्द पूरा करने के लिए प्रयास तेज किए जाएं। साथ ही आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की देरी न हो।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कामकाज का मौसम अब समाप्ति की ओर है इसलिए विभागों को उपलब्ध समय का बेहतर इस्तेमाल करते हुए विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने सर्दियों को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने और आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से दूरदराज और दुर्गम इलाकों में खाद्य सामग्री सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश दिए, ताकि बर्फबारी और खराब मौसम के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा उमर अब्दुल्ला ने विभागों को बजट तैयार करते समय समयसीमा का ध्यान रखने और योजनाओं को आम लोगों की जरूरतों, उम्मीदों और प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचना चाहिए और प्रशासन को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed