{"_id":"68e603f059ec8f2816057604","slug":"18-year-old-girl-allegedly-harass-in-ranchi-fir-registered-against-seven-people-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में मानवता शर्मसार, 18 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में मानवता शर्मसार, 18 वर्षीय युवती के साथ सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:28 PM IST
सार
रांची जिले में 18 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह घटना मंगलवार को तामड़ थाना में दर्ज कराई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रांची जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से सात लोगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। पीड़िता ने यह घटना मंगलवार को तामड़ थाना में रिपोर्ट की। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनका कजिन जानबूझकर उन्हें फंसाया, जिसके बाद यह घटना हुई।
तामड़ थाना के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि, “शिकायत के अनुसार यह घटना 30 सितंबर को हुई। उसे उसके कजिन ने मर्दन मोड़ के दशहरा मेले में जाने के लिए बुलाया। वहां दो लोग आए, जिनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सोना टुंगरी रुगड़ी ले जाया गया, जहाँ दो अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से उसे बुंडू ले जाया गया, जहाँ तीन अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बुंडू से उसे रांची ले जाया गया, जहाँ एक और व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे तामड़ क्षेत्र के मर्दन मोड़ पर छोड़ दिया गया।”
पढे़ं: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौशाला का किया निरीक्षण, गौ हत्या पर जताई चिंता
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तामड़ थाना में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों में से चार की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अज्ञात हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण बुधवार को किया जाएगा।
Trending Videos