{"_id":"6370f8fd6ad7f9228330bc99","slug":"day-after-bajrang-dal-activists-murder-clashes-erupt-in-jhakhand-town","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:32 PM IST
सार
जिला उपायुक्त (डीसी) अनन्या मित्तल ने कहा, दोपहर में शव जैसे ही चक्रधरपुर के पवन चौक पर पहुंचा, हिंसा भड़क उठी। लोगों के दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया और अपशब्द कहने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
1 of 3
बंजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद इलाके में तनाव
- फोटो : ट्विटर/ अश्विनी श्रीवास्तव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में शनिवार को एक बजरंग दल कार्यकर्ता पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने देसी बम फेंका। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद इलाके में शांति बनी रहे, इसके लिए सीआरपीसी की धारा-144 लागू कर दी गई। लेकिन रविवार को जब कार्यकर्ता के समर्थक उसके शव को श्मसान घाट ले जा रहे थे, तभी दो समूहों के बीच झड़प हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
#झारखंड में #हिंदूवादी युवा नेता कमल देव गिरि की हत्या के बाद चक्रधरपुर में भारी तनाव।
धारा 144 लागू , रैपिड एक्शन फ़ोर्स को किया गया तैनात।
Heavy tension in Chakradharpur after the killing of Hindu youth leader Kamal Dev Giri in Jharkhand. pic.twitter.com/36wTeY4R2F
अधिकारी ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिला उपायुक्त (डीसी) अनन्या मित्तल ने कहा, दोपहर में शव जैसे ही चक्रधरपुर के पवन चौक पर पहुंचा, हिंसा भड़क उठी। लोगों के दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया और अपशब्द कहने शुरू कर दिए। पुलिस को आंसू गैस के हल्के गोले दागने पड़े। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज भी किया गया।
डीसी ने बताया कि बाद में शव को श्मशान घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर फिलहाल शहर में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाथापाई में छह दुकानों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
क्या हुआ था मामला
2 of 3
भारत भवन चौक पर हुई थी बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या
- फोटो : ट्विटर/ सोहन सिंह
चक्रधरपुर के भारत भवन चौक के पास बाइकसवार बदमाशों ने एक बजरंग दल कार्यकर्ता कमल देवगिरी पर कथित तौर पर देसी बम फेंगा। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भारत भवन चौक की दुकानें बंद हो गईं थीं। बजरंग दल कार्यकर्ता के समर्थन भारत भवन चौकर पर जमा हुए। पुलिस ने बताया था कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ को बुलाया गया है।
3 of 3
मामले की जांच करेगी एसआईटी
जांच के लिए 15 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी कपिल चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी घटना की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।