सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Tree he took shelter under during rain turns fatal, youth dies after lightning strike

Jharkhand: बारिश से बचने के लिए जिस पेड़ का आसरा लिया, वही बना मौत की वजह; आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग/रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

नीमाडीह गांव में अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े युवक की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
 

Jharkhand News: Tree he took shelter under during rain turns fatal, youth dies after lightning strike
बिजली गिरने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत नीमाडीह गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमाडीह निवासी 38 वर्षीय रामअवतार सिंह खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरहुल: तैयारी में रंगा रांची विश्वविद्यालय, आदिवासी संस्कृति की झलक के बीच विद्यार्थियों का रिहर्सल जारी

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र आदर्श कुमार और एक पुत्री सुहानी कुमारी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही इलाके में बार-बार हो रहे वज्रपात को देखते हुए लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील भी की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed