सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress party expelled from Former minister Yogendra Saw for three years after statement against CM Soren

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान देना पूर्व मंत्री को पड़ा भारी, कांग्रेस ने तीन साल के लिए निकाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड में कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को हेमंत सोरेन और गठबंधन सरकार के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक बयानों के चलते तीन साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Congress party expelled from Former minister Yogendra Saw for three years after statement against CM Soren
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना महंगा पड़ गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें तीन वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Trending Videos

पार्टी ने क्यों निकाला प्रवक्ता ने बताया?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने जानकारी दी कि पार्टी की अनुशासन समिति ने इस मामले को गंभीरता से लिया। समिति के संज्ञान में यह बात आई कि योगेंद्र साव लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की वर्तमान गठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अनुशासनहीन टिप्पणियां कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन




पार्टी ने माना अनुशासन का उल्लंघन
बताया गया कि हाल ही में उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए भी सरकार के खिलाफ अनुचित बयान दिए, जिससे पार्टी की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। कांग्रेस ने इसे संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन माना। खास बात यह है कि झारखंड की मौजूदा गठबंधन सरकार में कांग्रेस भी साझेदार है, ऐसे में इस तरह के सार्वजनिक बयान पार्टी की मर्यादा के खिलाफ माने गए।

ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच 'अवाना' शिप के कप्तान की मौत, स्टेट ऑफ होर्मुज में फंसे थे राकेश सिंह

कांग्रेस में हलचल
अनुशासन समिति ने इस पूरे मामले की समीक्षा के बाद निष्कर्ष निकाला कि योगेंद्र साव का आचरण पार्टी नियमों के विरुद्ध है। इस आधार पर कांग्रेस के अनुशासनात्मक नियमों की धारा-04 (क), (ख) और (ड़) के उल्लंघन का दोषी मानते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद झारखंड की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इसे कांग्रेस द्वारा अनुशासन को लेकर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed