सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   59 thousand rupees looted at Pundag petrol pump in Ranchi six robbers arrived on two scooters

Ranchi News: रांची के पुंदाग पेट्रोल पंप पर 59 हजार की लूट, दो स्कूटी पर पहुंचे थे छह लूटेरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: रांची के पुंदाग स्थित दीना पेट्रोल पंप पर छह अपराधियों ने हथियार के बल पर 59 हजार रुपये की लूट की। अपराधी दो स्कूटी से आए और पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस फुटेज खंगालकर अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

59 thousand rupees looted at Pundag petrol pump in Ranchi six robbers arrived on two scooters
रांची के पुंदाग स्थित दीना पेट्रोल पंप
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची के पुंदाग स्थित दीना पेट्रोल पंप पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, छह की संख्या में अपराधी दो स्कूटी से पहुंचे थे। यहां उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट की और उसके बाद हथियार दिखाकर उन्हें धमकाया। इसके बाद अपराधियों ने लगभग 59 हजार रुपये नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Trending Videos

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी थाना प्रभारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। साथ ही जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जा सकते हैं उप राष्ट्रपति, आधिकारिक पुष्टि से पहले एजेंसियां अलर्ट

पेट्रोल भरने वाले कर्मी के साथ मारपीट कर रहे थे बदमाश
पेट्रोल पंप पर काम कर रही कर्मी सुजाता कुमारी ने कहा कि मेरा चार्जर छूट गया था। जब हम यहां पहुंचे तो देखा कि अपराधी हथियार दिखाकर धमका रहे थे। चार से पांच लोग स्कूटी से आए थे। पेट्रोल पंप पर हवा भरने वाले एक कर्मी ने जब यह दृश्य देखा तो वह कर्मचारियों को छुड़ाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन अपराधियों ने उन्हें चाकू और हथियार का भय दिखाकर रोक दिया। उन्होंने बताया कि चार से पांच अपराधी पेट्रोल भरने वाले कर्मी के साथ मारपीट कर रहे थे। इसके बाद जबरन पैसे लूटकर भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। कुछ लोगों ने बताया कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed