सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   BJP looking to replicate Maharashtra model in Bihar claims Tejashwi Yadav in Dhanbad Jharkhand

Jharkhand: बिहार में ‘महाराष्ट्र मॉडल’ दोहराने की फिराक में भाजपा, धनबाद पहुंचे तेजस्वी यादव का दावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: धनबाद दौरे के दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बिहार में ‘महाराष्ट्र मॉडल’ लागू कर सत्ता हथियाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की वापसी तय है और बंगाल में भाजपा को करारी हार मिलेगी।

BJP looking to replicate Maharashtra model in Bihar claims Tejashwi Yadav in Dhanbad Jharkhand
कार्यकर्ताओं से मिलते तेजस्वी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता से बिहार लौटने के क्रम में तेजस्वी यादव धनबाद पहुंचे। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। धनबाद के पार्कलैंड रिसॉर्ट में मीडिया से रूबरू होते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की सियासत में एक बार फिर ‘खेला’ होने के संकेत मिल रहे हैं।

Trending Videos


'जदयू को खत्म करना भाजपा का लक्ष्या'
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार की सत्ता हथियाने के लिए वैसी ही साजिश रच रही है, जैसी महाराष्ट्र में देखी गई थी। उन्होंने सीधे तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा का अगला लक्ष्य जदयू को पूरी तरह समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रबर स्टैंप मुख्यमंत्री  भाजपा को चाहिए'
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को काम करने वाला नेता नहीं, बल्कि एक ‘रबर स्टैंप’ मुख्यमंत्री चाहिए, जिसे वे अपनी उंगलियों पर नचा सकें। बेरोजगारी, महंगाई और पलायन के मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने इसे तानाशाही करार दिया।

'ममता बनर्जी की वापसी तय'
उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की वापसी तय है और भाजपा को करारी शिकस्त मिलेगी। वहीं झारखंड की राजनीति पर तेजस्वी यादव ने कहा कि 5 अप्रैल को उनका रांची दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे प्रदेश राजद के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे। साथ ही वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे। 

ये भी पढ़ें: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जा सकते हैं उप राष्ट्रपति, आधिकारिक पुष्टि से पहले एजेंसियां अलर्ट

भाजपा के पलटवार का इंतजार
तेजस्वी के इस बयान ने बिहार से लेकर झारखंड तक की राजनीति में हलचल मचा दी है। अब देखना यह होगा कि जदयू और भाजपा इस ‘महाराष्ट्र मॉडल’ वाले आरोप पर क्या पलटवार करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed