Jharkhand: सोरेन के करीबी और अन्य के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, रांची-जमशेदपुर समेत नौ जगहों पर छापेमारी
Jharkhand News Today in Hindi: कार्रवाई झारखंड में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले की जा रही है। इन चुनावों में कांग्रेस, राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन में सीएम सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है।

विस्तार
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के रांची स्थित आवास पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग मुख्यमंत्री सोरेन के करीबी और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। रांची और जमशेदपुर समेत 9 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में कथित अवैध शराब व्यापार और खनन को लेकर ईडी और सीबीआई द्वारा हाल ही में शुरू की गई जांच से जुड़ी है।

#WATCH | Jharkhand: Raid by a central agency underway at the residence of Sunil Srivastava, personal secretary of CM Hemant Soren, in Ranchi
विज्ञापनविज्ञापन
More details awaited. pic.twitter.com/Vd5bNiRPoB — ANI (@ANI) November 9, 2024
यह कार्रवाई झारखंड में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले की जा रही है। इन चुनावों में कांग्रेस, राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन में सीएम सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है।
कोर्ट ने हेमंत सोरेन को दी थी जमानत
इससे पहले झारखंड उच्च न्यायालय ने जून में कथित भूमि घोटाले मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत दे दी थी। हेमंत सोरेन को जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित आरोपों में गिरफ्तार किया था।
13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।
झामुमो-कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
- आयकर विभाग की छापेमारी पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि यह किसके इशारे पर हो रहा है? इसके पीछे क्या मकसद है? लोग बीजेपी की रैलियों में नहीं आ रहे हैं और इससे उनमें निराशा है।
- कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए भाजपा विपक्षी नेताओं, विपक्षी नेताओं के निजी सचिवों और उनके समर्थकों पर आयकर और ईडी की छापेमारी करवाकर भय का माहौल बनाना चाहती है। उन्हें लगता है कि इससे हम डर जाएंगे। चुनाव में पिछड़ रही भाजपा आयकर और ईडी का सहारा लेकर चुनाव में आगे बढ़ना चाहती है। राज्य की जनता ने पहले भी भाजपा को सत्ता से बेदखल किया है और इस विधानसभा चुनाव में भी उसे पूरी तरह से नकार देगी।
भाजपा ने किया पलटवार
- छापेमारी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। जैसे हम अपना काम कर रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं, वैसे ही वे भी अपना काम कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए थी। सभी बड़ी फैक्ट्रियां और बांध बने और लोगों को विस्थापित किया गया, उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला। उन्हें उन लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
- भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि यह मोदी जी का नया भारत है, आप कितने भी बड़े पद पर क्यों न हों, अगर आपके खिलाफ कोई सबूत है, तो एजेंसियां कार्रवाई करती हैं और यह चुनाव का समय है, इसलिए सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। चुनाव में किसी भी हालत में पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए और जहां भी एजेंसियों को सबूत मिलते हैं, वह कार्रवाई करती हैं।