फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   baba baidyanath dham deoghar first sawan somwari kanwar yatra jal arpan devotees crowd

Jharkhand: बोल बम के जयघोष से गूंज उठी बाबानगरी..., सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का महाज्वार

Mon, 03 Aug 2026 01:14 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

सावन की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के से ही मंदिर परिसर, शिवगंगा और क्यू कॉम्प्लेक्स में लाखों श्रद्धालु जलार्पण के लिए कतारों में नजर आए। जिला प्रशासन ने दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण का अनुमान जताया है, जबकि भीड़ तीन लाख तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
baba baidyanath dham deoghar first sawan somwari kanwar yatra jal arpan devotees crowd
बाबानगरी देवघर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की पहली सोमवारी पर विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार तड़के से ही मंदिर परिसर, शिवगंगा, क्यू कॉम्प्लेक्स और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरी बाबानगरी शिवमय हो गई। झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और देश के कई राज्यों से पहुंचे लाखों कांवरिए और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलार्पण के लिए लंबी कतारों में नजर आए।

विज्ञापन

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण की उम्मीद

विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार, पहली सोमवारी पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना है। हालांकि सुबह से लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए यह संख्या तीन लाख के करीब पहुंचने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। मंदिर परिसर के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा देवघर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु जलार्पण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंदिर परिसर, क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवगंगा, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, चरणबद्ध प्रवेश और निकास की व्यवस्था भी लागू की गई है।

भीड़ प्रबंधन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

पहली सोमवारी पर उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ के बीच प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु तरीके से जलार्पण कराना है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि अधिकारियों द्वारा पहले से तैयार की गई रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था इतनी बड़ी भीड़ के बीच कितनी प्रभावी साबित होती है।

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, निर्धारित कतारों का पालन करने और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है, ताकि सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण और दर्शन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed