सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A young devotee was assaulted at the Rajrappa temple; the Superintendent of Police suspended four policemen.

Jharkhand News: रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु युवक के साथ मारपीट, एसपी ने इन चार पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु युवक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। हालांकि, मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है।

A young devotee was assaulted at the Rajrappa temple; the Superintendent of Police suspended four policemen.
मंदिर परिसर में श्रद्धालु युवक के साथ मारपीट करती पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु युवक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब एक परिवार छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परिवार के साथ बदसलूकी की और एक युवक के साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिवार के पुरुष सदस्य को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वहां मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कथित तौर पर पुलिसकर्मियों द्वारा युवक के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें-Bihar Politics: सीमांचल-कोसी को अलग करने की साजिश, सांसद पप्पू यादव ने क्यों कहा मेरी लाश से गुजरना होगा?

जानें इन चार पुलिसकर्मियों के नाम
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के एसपी अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन शामिल हैं।

दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-  प्रशासन
एसपी ने कहा कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed