{"_id":"69afb8d90e74127092071aca","slug":"jharkhand-assembly-budget-session-opposition-protests-over-public-interest-issues-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4033067-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायकों ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की और सरकार पर अपराध रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।
विधानसभा सदन के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी के विधायक
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्षी दलों ने जनहित के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बजट सत्र के अंतिम चरण में पहली बार विपक्ष आक्रामक तेवर में नजर आया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सदन के बाहर तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
Trending Videos
कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विपक्ष के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। हत्या, लूट और रंगदारी जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
बीजेपी विधायकों ने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कई स्थानों पर रंगदारी की घटनाएं बढ़ने से कारोबारी और आम नागरिक दहशत में हैं। उनका कहना था कि लोग डर के कारण घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं।
सरकार के कार्यकाल पर भी उठाए सवाल
विपक्षी विधायकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस- राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इस अवधि में राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती गई है। विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और नौकरशाही पूरी तरह हावी हो गई है, जिससे जनप्रतिनिधियों की बात तक नहीं सुनी जा रही है।
ये भी पढ़ें: छह सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को विधानसभा घेरेंगी आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, कहां फंसा है पेंच?
जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे विपक्ष
विपक्षी विधायकों ने स्पष्ट किया कि झारखंड के मौजूदा हालात को वे विधानसभा के अंदर और बाहर मजबूती के साथ उठाते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर जनता के हित में संघर्ष भी किया जाएगा, ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। प्रदर्शन में नीरा यादव, पूर्णिमा दास, रागिनी सिंह, सी. पी. सिंह और राज सिन्हा समेत बीजेपी के कई विधायक शामिल रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन