सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Accused of kidnapping and murder commits suicide by hanging himself in police station lock-up

Jharkhand: अपहरण व हत्या के आरोपी ने थाना में फांसी लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप; क्यों उठाया ये कदम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

रांची के नामकुम थाना में 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने थाना हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आरोपी ने यह कमद क्यों उठाया? पढ़ें खबर

Accused of kidnapping and murder commits suicide by hanging himself in police station lock-up
नामकुम पुलिस थाना।
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची के नामकुम थाना में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने थाना हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

मृतक की पहचान जगय मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार सुबह उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि जगय मुंडा मूल रूप से खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी और महिला के बीच विवाद हो गया था
जानकारी के अनुसार, उसका उसी गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था और दोनों वर्तमान में नामकुम थाना क्षेत्र में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार को किसी बात को लेकर आरोपी और महिला के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी ने महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया।

हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया
अपहरण के बाद वह बच्चे को रामगढ़ जिले के घाटों इलाके में ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।


ये भी पढ़ें- Bihar: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, कहा- मिला होली गिफ्ट

आरोपी ने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली
पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दफनाए गए बच्चे का शव बरामद किया। बरामदगी के बाद आरोपी को थाना लाया गया, जहां उसने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, थाना हाजत में आरोपी की आत्महत्या को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed