{"_id":"6a718c4f991b38ce35046730","slug":"baba-dham-105-km-kanwar-yatra-route-great-facilities-by-authorities-but-private-shops-overcharging-devotees-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Dham: 105 किमी कांवड़ पथ पर स्वास्थ्य से सुरक्षा तक बेहतरीन इंतजाम, लेकिन जेब ढीली कर रहे निजी दुकानदार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Dham: 105 किमी कांवड़ पथ पर स्वास्थ्य से सुरक्षा तक बेहतरीन इंतजाम, लेकिन जेब ढीली कर रहे निजी दुकानदार?
Tue, 04 Aug 2026 12:23 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:23 PM IST
सार
सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किलोमीटर लंबे कांवड़ पथ पर इस वर्ष प्रशासन ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और विश्राम जैसी सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए हैं। समाजसेवी संस्थाएं भी नि:शुल्क भोजन और चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन
बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ पथ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक 105 किलोमीटर लंबे कांवड़ पथ पर इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा और विश्राम की बेहतर व्यवस्था की है। हालांकि, कई निजी दुकानों और धर्मशालाओं में अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
हर किलोमीटर पर स्वास्थ्य और विश्राम की सुविधा
श्रावणी मेले को लेकर बिहार सरकार और जिला प्रशासन ने कांवड़ पथ पर व्यापक इंतजाम किए हैं। बिहार से झारखंड के दुम्मा बॉर्डर तक लगभग हर एक किलोमीटर पर अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, शौचालय और विश्राम की व्यवस्था की गई है। मनिया मोड़, कुमारसर, जिलेबिया, सुईया, शिवलोक, अबरखा, कटोरिया, लक्ष्मण झूला, इनारावरण और गुढ़ियारी नदी सहित प्रमुख पड़ावों पर कांवरियों के ठहरने और आराम की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
सेवा शिविरों में नि:शुल्क भोजन और चिकित्सा
पूरे कांवड़ पथ पर सरकारी शिविरों के साथ-साथ विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हैं। जगह-जगह नि:शुल्क भोजन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बाबाधाम में इरफान अंसारी, सिर पर भगवा साफा लगाए कांवरियों की सेवा कर रहे झारखंड के मंत्री
निजी दुकानों पर अधिक कीमत वसूलने की शिकायत
प्रयागराज से आए कांवरिया अजीत कुमार और जय प्रकाश ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में प्रशासन की व्यवस्था काफी बेहतर है। स्वास्थ्य केंद्र, सुरक्षा और सेवा शिविरों की सुविधाओं से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कांवड़ पथ पर कई निजी दुकानदार और धर्मशाला संचालक निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। कई स्थानों पर रेट चार्ट भी प्रदर्शित नहीं किए गए हैं, जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेट चार्ट लागू हो तो मिलेगी राहत
कांवरियों का कहना है कि यदि प्रशासन निजी दुकानों और धर्मशालाओं में रेट चार्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराए और उसकी नियमित निगरानी करें, तो श्रद्धालुओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिल सकती है। उनका मानना है कि बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के साथ यदि इस समस्या का भी समाधान हो जाए, तो कांवड़ यात्रा और अधिक सुगम एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बन जाएगी।