फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Sold at a Tender Age Rescued 6 Years Later How Shocking Human Trafficking Racket Was Exposed

Jharkhand: जिस उम्र में पढ़ना था, उस उम्र में बेच दी गई; छह साल बाद तस्करों के चंगुल से छूटी, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 04 Aug 2026 08:41 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 04 Aug 2026 08:41 AM IST
सार

झारखंड की एक नाबालिग लड़की को छह साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू किया गया। आरोप है कि उसे दिल्ली लाकर घरेलू काम कराया गया, फिर मुंबई में एक लाख रुपये में बेचकर जबरन शादी करा दी गई। उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनाया गया। पुलिस मानव तस्करी गिरोह और दस्तावेज फर्जीवाड़े की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Sold at a Tender Age Rescued 6 Years Later How Shocking Human Trafficking Racket Was Exposed
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड की एक नाबालिग लड़की को मानव तस्करी के जाल से छह साल बाद दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया है। आरोप है कि उसे बचपन में झारखंड से बहला-फुसलाकर दिल्ली लाया गया, घरेलू काम कराने के बाद मुंबई में एक लाख रुपये में बेच दिया गया और जबरन शादी करा दी गई। इस दौरान उसकी उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाकर जन्मतिथि भी बदल दी गई।
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में झारखंड पुलिस, दिल्ली पुलिस और एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) की संयुक्त टीम ने यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और उसे झारखंड लाया जा रहा है।
विज्ञापन


घरेलू काम से लेकर जबरन शादी तक का आरोप
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि नाबालिग रहते हुए उसे झारखंड से दिल्ली लाया गया, जहां उससे घरेलू काम कराया गया। इसके बाद उसे मुंबई ले जाकर एक लाख रुपये में बेच दिया गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करा दी गई। कुछ समय बाद उसे फिर दिल्ली लाया गया, जहां वह लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी आधार कार्ड से बदली गई जन्मतिथि
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़िता की वास्तविक उम्र छिपाने के लिए उसके आधार कार्ड में जन्मतिथि बदल दी थी, ताकि उसे बालिग दिखाया जा सके। पुलिस अब दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के पहलू की भी जांच कर रही है।


ये भी पढ़ें-  JPSC-JSSC आंदोलन तेज: हजारों छात्रों ने फ्लैशलाइट जलाकर किया प्रदर्शन, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का एलान

मानव तस्करी गिरोह और प्लेसमेंट एजेंसी की जांच
पुलिस का कहना है कि पीड़िता से विस्तृत पूछताछ के बाद मानव तस्करी से जुड़े गिरोह और कथित प्लेसमेंट एजेंसी की भूमिका की भी जांच की जाएगी। मामले में कई अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed