सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Baidyanath Ram and Parimal Nathwani took the oath in the Rajya Sabha.

Jharkhand News: राज्यसभा में झारखंड की नई आवाजें, बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी ने ली शपथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 03:01 PM IST
सार

झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित झामुमो नेता बैद्यनाथ राम और एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीबी राधाकृष्णन ने दोनों सांसदों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Baidyanath Ram and Parimal Nathwani took the oath in the Rajya Sabha.
बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित झामुमो के बैद्यनाथ राम और एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीबी राधाकृष्णन ने दोनों सांसदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही परिमल नाथवानी ने राज्यसभा में अपने चौथे कार्यकाल की शुरुआत कर दी।

विज्ञापन

परिमल नाथवानी बोले- झारखंड का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात

शपथ ग्रहण के बाद परिमल नाथवानी ने झारखंड में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी झारखंड में कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। नाथवानी ने कहा कि झारखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। परिमल नाथवानी इससे पहले भी झारखंड का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और यह उनका चौथा कार्यकाल माना जा रहा है।

विज्ञापन

बैद्यनाथ राम ने जताई खुशी

वहीं पहली बार राज्यसभा पहुंचे बैद्यनाथ राम ने शपथ ग्रहण के बाद अपनी खुशी जाहिर की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बैद्यनाथ राम ने कहा कि झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। शपथ ग्रहण के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 जून को हुआ था राज्यसभा चुनाव

गौरतलब है कि झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव हुआ था। इस चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में थे। झामुमो की ओर से बैद्यनाथ राम, कांग्रेस की ओर से प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी चुनावी मैदान में थे। मतगणना के बाद बैद्यनाथ राम और परिमल नाथवानी विजयी घोषित किए गए।

परिणाम के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चाएं

राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद परिमल नाथवानी की जीत और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ नेताओं ने क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई, जबकि कुछ ने हॉर्स ट्रेडिंग की चर्चा छेड़ दी। कांग्रेस ने राजद और भाकपा माले पर गठबंधन के साथ गद्दारी करने का आरोप भी लगाया था। इन आरोपों के बाद महागठबंधन के भीतर खटास की चर्चा भी तेज हो गई है। राज्यसभा सदन में एनडीए समर्थित सांसद परिमल नाथवानी और झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने नए संसदीय कार्यकाल की शुरुआत की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed