{"_id":"6a3ab495a3a60e55070750a7","slug":"huge-crowd-at-jt20-final-several-injured-in-stampede-stadium-gate-damaged-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4428753-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi News: JT20 फाइनल में भारी भीड़, भगदड़ से कई घायल, स्टेडियम गेट को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi News: JT20 फाइनल में भारी भीड़, भगदड़ से कई घायल, स्टेडियम गेट को पहुंचा नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार
रांची के जेएससीए स्टेडियम में जेटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। स्टेडियम के वेस्ट गेट पर धक्का-मुक्की के दौरान कई लोग घायल हो गए, जबकि आक्रोशित दर्शकों ने गेट पर तोड़फोड़ भी की। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्टेडियम परिसर में लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जेएससीए में मंगलवार को आयोजित जेटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मैच देखने के लिए अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में दर्शकों के पहुंचने के कारण स्टेडियम के वेस्ट गेट पर अव्यवस्था फैल गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।
वेस्ट गेट पर मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगदड़ में कम से कम तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि कई अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। घायल लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। घटना के बाद कुछ समय तक स्टेडियम परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
'फ्री एंट्री' की चर्चा से उमड़ी भीड़
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि फाइनल मुकाबले को लेकर 'फ्री एंट्री' की जानकारी फैलने के कारण बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि, भीड़ बढ़ने के बाद कई दर्शकों को प्रवेश नहीं मिल सका। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई और प्रवेश द्वार पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो बाद में भगदड़ में बदल गई।
विज्ञापन
आक्रोशित दर्शकों ने की तोड़फोड़
स्थिति बिगड़ने पर आक्रोशित लोगों ने स्टेडियम के वेस्ट गेट पर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: री-इवैल्यूएशन के बाद झारखंड का आदित्य बना CBSE साइंस टॉपर, तीन नंबर ने बदल दी किस्मत
भीड़ प्रबंधन में चूक की होगी जांच
प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि भीड़ प्रबंधन में हुई चूक और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल स्टेडियम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।