सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RIMS Admission Scam CID Team Reaches Ranchi to Probe Discrepancies in 2025 Process

Jharkhand: रिम्स में नामांकन पर उठे सवाल, साल 2025 एडमिशन प्रक्रिया की जांच के लिए रांची पहुंची सीआईडी टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची स्थित रिम्स में वर्ष 2025 की मेडिकल नामांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद सीआईडी ने जांच शुरू कर दी है। टीम एडमिशन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है और फर्जी दस्तावेजों के जरिए दाखिले के आरोपों की पड़ताल कर रही है। जांच के दायरे में कई अधिकारी और कर्मचारी भी आ सकते हैं।

RIMS Admission Scam CID Team Reaches Ranchi to Probe Discrepancies in 2025 Process
रिम्स परिसर में सीआईडी टीम की गाड़ियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

रांची के बरियातू स्थित राजेंद्र मेडिकल साइंसेज में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सीआईडी की टीम जांच के लिए संस्थान पहुंची। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में मेडिकल पाठ्यक्रमों में नामांकन के दौरान कथित अनियमितताओं और गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। यह मामला पिछले वर्ष अभ्यर्थियों द्वारा उठाया गया था, जिसके बाद जांच की मांग लगातार की जा रही थी।


दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही सीआईडी
सूत्रों के अनुसार, सीआईडी की टीम एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों और अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की फर्जीवाड़ा या नियमों की अनदेखी तो नहीं हुई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कथित गड़बड़ी में कौन-कौन लोग शामिल थे और इसके तार किन स्तरों तक जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमित प्रक्रियाओं के माध्यम छात्रों का दाखिला कराया
जानकारी के मुताबिक, कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2025 के दौरान फर्जी दस्तावेजों और अनियमित प्रक्रियाओं के माध्यम से कुछ छात्रों का दाखिला कराया गया। शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों ने प्रारंभिक पड़ताल शुरू की थी। अब सीआईडी की टीम संस्थान पहुंचकर पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Ranchi News: JT20 फाइनल में भारी भीड़, भगदड़ से कई घायल, स्टेडियम गेट को पहुंचा नुकसान

अधिकारियों से भी हो सकती है पूछताछ 
बताया जा रहा है कि एडमिशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया गया है और अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसी संबंधित कर्मियों और अधिकारियों से जानकारी जुटाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

रिम्स प्रशासन में हलचल बढ़ी
सीआईडी की इस कार्रवाई के बाद रिम्स प्रशासन में हलचल बढ़ गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed