सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP leader Rajiv Ranjan Mishra and three others arrested in Ranchi for smuggling monitor lizards

Ranchi News: रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी का खुलासा, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

 Ranchi News: रांची में वन विभाग ने मॉनिटर लिजार्ड तस्करी के मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल में छापेमारी के दौरान तीन मृत मॉनिटर लिजार्ड बरामद हुए। मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

BJP leader Rajiv Ranjan Mishra and three others arrested in Ranchi for smuggling monitor lizards
मॉनिटर लिजार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची में वन विभाग ने मॉनिटर लिजार्ड की अवैध तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बीजेपी नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 14 मई को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से मिली गुप्त सूचना के आधार पर डेली मार्केट स्थित नटराज होटल में की गई। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग होटल में ठहरकर मॉनिटर लिजार्ड की तस्करी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने होटल के कमरा नंबर 203 में छापेमारी की। इस दौरान एक काले पैकेट से तीन मृत मॉनिटर लिजार्ड बरामद किए गए। मौके से तस्करी से जुड़ी अन्य सामग्री भी जब्त की गई।

Trending Videos


तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव रंजन मिश्रा, उनके पुत्र अविनाश आनंद और अरुण राम के रूप में हुई है। राजीव रंजन मिश्रा रांची के लेक रोड बड़ा तालाब क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद वन्यजीवों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में फर्जी नाम से बुक थे कमरे
होटल प्रबंधन के अनुसार कमरा नंबर 203 और 206 को 13 मई को पश्चिम बंगाल निवासी विष्णु गुप्ता के नाम से बुक कराया गया था। वन विभाग अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मॉनिटर लिजार्ड को कहां सप्लाई किया जाना था तथा इसके पीछे कितना बड़ा गिरोह सक्रिय है।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विभाग ने अदालत से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: धनबाद में फूटा केंद्रीय मंत्री का गुस्सा! बोले- झारखंड सरकार के कारण अटका हजारों लोगों का पुनर्वास

जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार मॉनिटर लिजार्ड एक संरक्षित वन्य जीव है और इसकी तस्करी जैव विविधता के लिए गंभीर खतरा मानी जाती है। वन विभाग का कहना है कि अवैध वन्यजीव व्यापार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed