{"_id":"6a05d1bd503661394902dcde","slug":"jharkhand-police-stuck-in-finding-missing-18-month-old-girl-what-was-found-in-the-drain-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4281848-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 18 माह की गायब बच्ची को खोजने में अटक रही झारखंड पुलिस, नाले में क्या मिला था? जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 18 माह की गायब बच्ची को खोजने में अटक रही झारखंड पुलिस, नाले में क्या मिला था? जानिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार
बच्ची के गायब होने के छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि रांची पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और जांच कर रही है, लेकिन अबतक मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इधर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अदिति पांडेय का मोबाइल पर फोटो दिखाती उसकी मां अंकिता पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रांची के कोकर स्थित खोरहाटोली से 9 मई से लापता 18 माह की मासूम अदिति पाण्डेय का अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची के गायब होने के छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि रांची पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी और जांच कर रही है, लेकिन अबतक मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इधर बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos
मासूम अदिति की मां अंकिता पाण्डेय अपनी बच्ची की तस्वीर को निहारते हुए बार-बार भावुक हो जा रही हैं। घर की दहलीज पर बैठी मां को अब भी अपनी बेटी के लौट आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और अदिति सभी के साथ आसानी से घुलमिल जाती थी। अंकिता ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस गंभीरता से जांच होनी चाहिए, वैसी कोशिश नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पुलिस ने नाले में बच्ची के बह जाने की आशंका जताई। इसके बाद पूरे नाले में सर्च अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध अवशेष बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि बाद में जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बरामद हड्डियां किसी जानवर की थीं। परिजनों का कहना है कि शुरुआत से ही उन्हें विश्वास था कि वह अवशेष उनकी बच्ची का नहीं हो सकता।
वहीं अदिति के परिजनों सोनू पाण्डेय और विवेक पाण्डेय ने आशंका जताई है कि बच्ची का अपहरण किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ साइबर ठगों ने बच्ची को खोजने के नाम पर उनसे ऑनलाइन पैसे भी ठग लिए। परिजनों ने पुलिस से आईटी और साइबर एंगल से गहराई से जांच कर बच्ची को जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।