सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED enters Jharkhand treasury fraudulent withdrawal case, intensifies probe with money laundering angle

Jharkhand: ट्रेजरी से फर्जी निकासी केस में ईडी की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह; अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के रांची, हजारीबाग और बोकारो ट्रेजरी से कथित फर्जी निकासी मामले में अब ईडी की एंट्री हो गई है। करोड़ों रुपये के सरकारी गबन और वित्तीय अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू कर दी है।

ED enters Jharkhand treasury fraudulent withdrawal case, intensifies probe with money laundering angle
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के रांची, हजारीबाग और बोकारो ट्रेजरी से हुई कथित फर्जी एवं अवैध निकासी मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। करोड़ों रुपये की सरकारी राशि के गबन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े इस मामले को गंभीर मानते हुए ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज कर दी है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध निकासी के जरिए प्राप्त राशि का इस्तेमाल कहां और किस प्रकार किया गया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, ट्रेजरी से फर्जी दस्तावेजों, कूटरचित बिलों और अनियमित प्रक्रियाओं के माध्यम से सरकारी राशि की निकासी किए जाने का आरोप है। मामले का खुलासा होने के बाद राज्य स्तर पर जांच शुरू हुई थी। प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद अब ईडी ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रेजरी से जुड़े कर्मियों, बिचौलियों और अन्य संदिग्धों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जी निकासी में किसी बड़े अधिकारी या संगठित गिरोह की संलिप्तता तो नहीं है।

ये भी पढ़ें- NEET UG: सीबीआई के रडार पर NTA के अधिकारी, पेपर लीक मामले में पूर्व शिक्षक समेत दो और गिरफ्तार

ईडी अब बैंक खातों, संपत्तियों और लेन-देन के दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। ईडी की एंट्री के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed