सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bodies of three youths found on railway track in Bokaro, police engaged in investigation

Jharkhand: रेलवे ट्रैक पर मौत का रहस्य, बोकारो में एक साथ मिले 3 युवकों के शव, इलाके में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के बोकारो जिले में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर लावाटांड़ क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Bodies of three youths found on railway track in Bokaro, police engaged in investigation
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के बोकारो जिले में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना बोकारो रेलवे स्टेशन से करीब नौ किलोमीटर दूर लावाटांड़ क्षेत्र की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई।

दस्तावेजों के आधार पर दो युवकों की पहचान

पुलिस को घटनास्थल से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर एक युवक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में हुई है। वह गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र के बरकी पुनम गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं दूसरे युवक की पहचान दीपक सोरेन के रूप में की गई है। हालांकि तीसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के कारणों को लेकर कई सवाल

घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों युवकों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

विज्ञापन
Trending Videos

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के हर पहलू पर गंभीरता से काम किया जा रहा है और जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed