{"_id":"6984a22e079dc3b388071d04","slug":"bokaro-news-elephants-entered-house-trampled-3-members-of-same-family-to-death-one-seriously-injured-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बोकारो में हाथियों का कहर; घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की कुचलकर ली जान, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बोकारो में हाथियों का कहर; घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की कुचलकर ली जान, एक गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/बोकारो
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 05 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Bokaro News: बोकारो के गोमिया प्रखंड में हाथियों के झुंड ने घर में घुसकर एक परिवार के तीन सदस्यों की कुचलकर हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ। वन विभाग राहत व मुआवजे की प्रक्रिया में जुटा है।
हाथियों के झुंड ने घर में घुसकर परिवार के तीन लोगों को कुचलकर मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआ टांड थाना क्षेत्र के जंगलों से सटे बड़की पुन्नू गांव में गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे हाथियों के झुंड ने भीषण तांडव मचाया। भोजन की तलाश में पहुंचे पांच हाथियों ने एक घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचलकर मार डाला।
Trending Videos
जान बचाने की कोशिश पड़ी भारी
जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड गंगवा करमाली के घर के आंगन में घुस आया। हाथियों को देखकर गंगवा करमाली जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन हाथियों ने उन्हें सूंड से पकड़कर कुचल दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी कमली देवी बाहर निकलीं और भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने उन्हें भी सूंड में लपेटकर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी महिला भी बनी हाथियों का शिकार
हाथियों का आतंक यहीं नहीं थमा। गंगवा करमाली की भाभी भगिया देवी भी घर से बाहर निकलकर जान बचाने की कोशिश करने लगीं, लेकिन हाथियों ने उन्हें भी पकड़कर कुचल दिया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का इलाज जारी, वन विभाग सक्रिय
घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोकारो जिला वन पदाधिकारी संदीप सिंदे ने बताया कि इस घटना में पांच हाथियों का झुंड शामिल था, जो पड़ोसी रामगढ़ जिले के जंगलों से इस क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।
पढ़ें- Jharkhand News: सरकारी खजाने से 10 हजार करोड़ के कथित गबन पर सियासत, जांच की मांग पर आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस
मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का धरना
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना दिया। जिला वन पदाधिकारी ने बताया कि प्रावधान के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित और घनघोर जंगल से घिरा हुआ है, जहां हाथियों की आवाजाही बनी रहती है।
लगातार बढ़ रही घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी
महुआ टांड थाना क्षेत्र में बीते एक महीने के दौरान हाथियों के हमले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग हाथियों को इलाके से खदेड़ने के लिए पर्याप्त और ठोस कदम नहीं उठा रहा, जिससे जान-माल का नुकसान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
