{"_id":"69856c4ad9926f2c040c71bf","slug":"ranchi-blair-apartment-builder-anurag-sarawagi-death-suspected-suicide-police-investigation-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: हादसा या खुदकुशी? छठी मंजिल से गिरने से बिल्डर अनुराग सरावगी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: हादसा या खुदकुशी? छठी मंजिल से गिरने से बिल्डर अनुराग सरावगी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के ब्लेयर अपार्टमेंट में गुरुवार देर रात बिल्डर अनुराग सरावगी की छठी मंजिल से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वे अपार्टमेंट में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा चेन्नई में थे।
अनुराग सरावगी
- फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरने के बाद एक व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जाने-माने बिल्डर अनुराग सरावगी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
पत्नी और बेटे गए थे चेन्नई
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के समय अनुराग सरावगी अपार्टमेंट में अकेले थे। उनकी पत्नी और बेटा किसी काम से चेन्नई गए हुए थे। देर रात अचानक अपार्टमेंट परिसर में तेज आवाज सुनाई दी, जिससे वहां रहने वाले लोग बाहर निकल आए। जब लोगों ने नीचे देखा तो एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा हुआ मिला। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत जुटाए।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और हालात की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद ब्लेयर अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में शोक और डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुराग सरावगी मिलनसार और सामान्य स्वभाव के व्यक्ति थे और उनके किसी विवाद की जानकारी भी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
Trending Videos