{"_id":"6984b40e1c1f28d51009e4de","slug":"jharkhand-filariasis-eradication-pledge-health-minister-irfan-ansari-launch-mass-drug-administration-campaign-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में राज्य का संकल्प, स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने मास ड्रग अभियान किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में राज्य का संकल्प, स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने मास ड्रग अभियान किया शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi News: रांची के नामकुम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर मास ड्रग अभियान शुरू किया। झारखंड को 2029 तक फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएच सभागार, नामकुम, रांची में गुरुवार को राज्य स्तरीय अंतर-विभागीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने खुद फाइलेरिया रोधी दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग अभियान की विधिवत शुरुआत की।
Trending Videos
स्वास्थ्य मंत्री का संदेश, दवा पूरी तरह सुरक्षित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोई भी अभियान छोटा नहीं होता। अभियान और कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक यह संदेश पहुंचाया जाता है कि ये प्रयास उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना किसी संकोच के फाइलेरिया की दवा जरूर लें, क्योंकि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और शरीर में मौजूद फाइलेरिया के जीवाणुओं को नष्ट कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2029 तक फाइलेरिया मुक्त झारखंड का लक्ष्य
डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड को वर्ष 2029 तक फाइलेरिया मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है और खूंटी जिला पहले ही फाइलेरिया मुक्त घोषित किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि अगस्त 2025 में राज्य के 9 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया था। वहीं वर्ष 2026 में यह अभियान 10 फरवरी से 26 फरवरी तक 14 जिलों (रांची, गुमला, गिरिडीह, बोकारो, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, रामगढ़, सिमडेगा, धनबाद और लोहरदगा) में संचालित किया जाएगा। 10 फरवरी को बूथ स्तर पर और 11 से 26 फरवरी तक घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी।
पढ़ें- Jharkhand: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, आचार संहिता के चलते निर्णयों की ब्रीफिंग नहीं
विभिन्न विभागों की भूमिका पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों से भी फाइलेरिया की दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साहिया, एएनएम, सीएचओ और जेएसएलपीएस से जुड़ी बहनों की सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान सफल हो सकेगा।
अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि सभी लोगों की सहभागिता के बिना फाइलेरिया उन्मूलन संभव नहीं है। वहीं निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सागर ने दवा सेवन को सभी समुदायों तक सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, मुखिया, स्वास्थ्य कर्मी तथा विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
