सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   LPG Crisis: Congress protests outside Assembly in Jharkhand against LPG shortage and rising prices

LPG Crisis: झारखंड में LPG किल्लत और महंगाई के खिलाफ विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, किसने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand LPG Shortage: एलपीजी की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने प्रदर्शन किया। नेताओं ने केंद्र सरकार से गैस आपूर्ति सामान्य करने और ईंधन कीमतों पर नियंत्रण कर जनता को राहत देने की मांग की।

LPG Crisis: Congress protests outside Assembly in Jharkhand against LPG shortage and rising prices
एलपीजी किल्लत के खिलाफ विधानसभा में कांग्रेस सत्तापक्ष के विधायकों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रांची में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन शुक्रवार को एलपीजी की किल्लत और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान महागठबंधन के कई नेता और विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। नेताओं ने महंगाई और ईंधन संकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग की।

Trending Videos

 
प्रतीकात्मक विरोध में रिक्शा चलाकर पहुंचे मंत्री
प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अलग अंदाज में विधानसभा पहुंचे। वे रिक्शा चलाकर विधानसभा परिसर तक आए, जबकि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उसी रिक्शा पर बैठी हुई थीं। नेताओं ने इस प्रतीकात्मक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और ईंधन संकट का असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है और इसका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। उनके अनुसार आज कई घरों में यह चिंता है कि रसोई गैस की व्यवस्था कैसे होगी, वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं।
 
छोटे कारोबारियों पर भी पड़ रहा असर
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर पर निर्भर रहने वाले कारोबारियों को भी इस स्थिति से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय संचालित करने वाले लोग इस संकट से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय दबाव के सामने झुक गई है और इसका असर देश की जनता पर पड़ रहा है।

पढ़ें- Jharkhand: झारखंड में कृषि और पशुपालन को नई उड़ान, बेकन फैक्ट्री और हॉर्टिकल्चरल रिसर्च में हुए दो बड़े समझौते
 

LPG Crisis: Congress protests outside Assembly in Jharkhand against LPG shortage and rising prices
एलपीजी किल्लत के खिलाफ विधानसभा में कांग्रेस सत्तापक्ष के विधायकों ने किया प्रदर्शन

महागठबंधन के नेताओं ने भी जताई नाराजगी
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल नारों और प्रतीकों की राजनीति कर रही है। उनका कहना था कि संसद में विपक्षी नेताओं ने कई बार गैस संकट का मुद्दा उठाया, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। प्रदर्शन के दौरान राजद विधायक संजय सिंह यादव, सुरेश पासवान, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और माले विधायक अरूप चटर्जी सहित महागठबंधन के कई विधायक मौजूद रहे।
 
सरकार से राहत देने की मांग
प्रदर्शन के दौरान मंत्रियों और विधायकों ने केंद्र सरकार से एलपीजी की आपूर्ति जल्द सामान्य करने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे आम जनता और छोटे कारोबारियों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed