सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   The way is clear for allotment of land to MLAs and former MLAs registry portal will open in 3 days

झारखंड में विधायकों और पूर्व विधायकों को जमीन देने का रास्ता साफ, तीन दिनों में खुलेगा रजिस्ट्री पोर्टल

न्यज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार ने विधायकों और पूर्व विधायकों को ग्रेटर रांची में जमीन देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जल्द रजिस्ट्री कराने का फैसला किया है। विधानसभा में उठे इस मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भरोसा दिलाया कि अगले तीन दिनों के भीतर जमीन रजिस्ट्री के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा।

The way is clear for allotment of land to MLAs and former MLAs registry portal will open in 3 days
झारखंड विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड सरकार ने विधायकों और पूर्व विधायकों की लंबे समय से लंबित मांग पर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उन्हें जमीन देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए रजिस्ट्री कराने का रास्ता साफ कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भरोसा दिलाया कि अगले तीन दिनों के भीतर जमीन की रजिस्ट्री के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा, ताकि संबंधित विधायक और पूर्व विधायक अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा सकें।

Trending Videos


JMM विधायक ने उठाया था मुद्दा
मंगलवार को विधानसभा में इस मुद्दे को झामुमो विधायक मथुरा महतो ने उठाया। उन्होंने कहा कि विधायकों और पूर्व विधायकों से जमीन के लिए राशि पहले ही ले ली गई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। उन्होंने सरकार से इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने प्रशासन पर लगाए आरोप
इस पर भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि जमीन के लिए ली गई राशि सहकारी लिमिटेड के खाते में जमा है। उन्होंने रांची जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में उन्होंने रांची के उपायुक्त से भी बातचीत की थी, लेकिन अभी तक रजिस्ट्री के लिए पोर्टल नहीं खोला गया है। सीपी सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही उपायुक्त ने चालू सत्र के दौरान एक सप्ताह के भीतर पोर्टल खोलने का आश्वासन दिया था। लेकिन लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी पोर्टल शुरू नहीं किया गया, जिससे विधायकों और पूर्व विधायकों में नाराजगी है।

ये भी पढ़ें: चतरा में रोजेदार महिला पर जानलेवा हमला, चाकू से काट डाली नाक, सोने की चेन और बेशर झटका

मंत्री ने सदन में क्या कहा?
मामले की गंभीरता को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में स्पष्ट किया कि अब इस प्रक्रिया में देरी नहीं होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले तीन दिनों के भीतर रजिस्ट्री के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा और सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। बताया जाता है कि राज्य सरकार ने विधायकों और पूर्व विधायकों के लिए ग्रेटर रांची क्षेत्र में जमीन चिन्हित की है। पोर्टल खुलने के बाद जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed