फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress workers took up positions in response to the BJP's call for a 'gherao'

झारखंड: खरगे के बयान पर रांची में सियासी घमासान, कांग्रेस कार्यालय के बाहर लाठी-झाड़ू लेकर जुटे कार्यकर्ता

Mon, 26 Oct 2026 03:13 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

रांची में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव की स्थिति बन गई है। मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव का एलान किया।

विज्ञापन
Congress workers took up positions in response to the BJP's call for a 'gherao'
कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता

विस्तार

कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी राजनीतिक बयानबाजी अब सड़क पर भी नजर आने लगी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में भाजपा ने रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के घेराव का ऐलान किया।

विज्ञापन

भाजपा के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंच गए। कई कार्यकर्ताओं के हाथों में लाठी और झाड़ू नजर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे भाजपा के घेराव का जवाब देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन

कांग्रेस ने खरगे के बयान को लेकर भाजपा के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की, बल्कि सामान्य बोलचाल की भाषा का इस्तेमाल किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के पास कोई ठोस राजनीतिक मुद्दा नहीं है और वह इस बयान को अनावश्यक रूप से तूल दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर चुनावी मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए उसे 'वोट चोर' करार दिया। पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग उन्हें बचाने का काम कर रहा है।



ये भी पढ़ें- बिहार : अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा; 10 पेज में सबूत भी लेकर पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष

फिलहाल, दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर संभावित टकराव को देखते हुए राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि भाजपा कार्यकर्ता कब तक कांग्रेस कार्यालय पहुंचते हैं और प्रदर्शन किस रूप में सामने आता है। वहीं, जिला प्रशासन की पूरी टीम भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर मोर्चा संभाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed