फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: A young woman climbed a 150-foot-tall tower for the second consecutive day, insisting on marriage

झारखंड: शादी की जिद में लगातार दूसरे दिन 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, माला लेकर पहुंचा युवक तो उतरी नीचे

Sun, 25 Oct 2026 07:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 07:32 PM IST
सार

पलामू के मनातू में शादी की मांग को लेकर 18 वर्षीय युवती लगातार दूसरे दिन 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे बाद युवक के माला लेकर पहुंचने और समझाने पर युवती सुरक्षित नीचे उतर आई।

 

विज्ञापन
Jharkhand: A young woman climbed a 150-foot-tall tower for the second consecutive day, insisting on marriage
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमा स्थित सूर्य मंदिर के पास शादी की मांग को लेकर एक युवती रविवार को लगातार दूसरे दिन करीब 150 फीट ऊंचे बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पकरीयाडीह निवासी 18 वर्षीय युवती ने देवडीहडीह गांव के रहने वाले सुनील यादव से विवाह करना चाहती है। युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस ने एक दिन पहले युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था, इसके बावजूद युवती अपनी मांग पर अड़ी रही।

विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन टावर पर चढ़ी युवती
शनिवार को भी युवती इसी मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई थी। उस समय पुलिस, स्वजनों और स्थानीय ग्रामीणों के समझाने पर करीब एक घंटे के घटनाक्रम के बाद वह नीचे उतरी थी। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया था। शनिवार को टावर से उतरने के बाद युवती ने मनातू थाने में सोहराई यादव के बेटे सुनील यादव के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अगले ही दिन रविवार को युवती दोबारा उसी टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन


दो घंटे तक बनी रही अनहोनी की आशंका
रविवार को दोबारा टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर अनहोनी की आशंका बनी रही। ग्रामीण और पुलिसकर्मी युवती को नीचे उतारने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह युवक से शादी कराने की जिद पर अड़ी रही और नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माला लेकर पहुंचा युवक और उतरी युवती
इसी दौरान आरोपी युवक सुनील माला लेकर मौके पर पहुंचा और उसने युवती को समझाया। युवक के समझाने और आश्वासन देने के बाद युवती आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आई। युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और उपस्थित लोगों ने राहत की सांस ली।


बालिग हैं दोनों, विधिक कार्रवाई जारी
एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि युवती बालिग है और उसकी उम्र 18 वर्ष है। थाना प्रभारी विक्की कुमार के अनुसार युवक और युवती दोनों बालिग हैं। युवती के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed