{"_id":"69d223b8bf399aa3a50292c6","slug":"dhanbad-gas-leak-munidih-three-dead-scrap-theft-cylinder-incident-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: धनबाद में गैस लीक से तीन की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: धनबाद में गैस लीक से तीन की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह इलाके में गैस लीक की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग कथित तौर पर लोहे का कबाड़ चोरी करने पहुंचे थे और भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया, जिससे गैस तेजी से फैल गई।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के धनबाद जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना कथित तौर पर कबाड़ चोरी के दौरान हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना धनबाद के मुनीडीह इलाके में रविवार तड़के करीब 1 बजे हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
कबाड़ चोरी के दौरान हुआ गैस रिसाव
मुनीडीह थाना प्रभारी मणिका तिवारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ लोग लोहे का कबाड़ चोरी करने के लिए वहां पहुंचे थे। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने एक भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया, जिससे गैस लीक होने लगी। गैस की गंध इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग बेहोश हो गए।
ये भी पढ़ें- -Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण
तीन लोगों की मौत की पुष्टि
धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक दिनेश कुमार गिंदोरिया ने बताया कि कुल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी है।
Trending Videos