सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Opposition to Expansion of STF Camp at Hadgari Site Sarna Committee Submits Memorandum

Jharkhand: हड़गड़ी स्थल पर STF कैंप विस्तार का विरोध, सरना समिति ने सौंपा ज्ञापन; आदिवासी आस्था पर संकट?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची में आदिवासी हड़गड़ी स्थल पर एसटीएफ कैंप विस्तार के खिलाफ विरोध बढ़ा। केन्द्रीय सरना समिति ने डीसी को ज्ञापन देकर भूमि अधिग्रहण रोकने की मांग की है। 

Jharkhand: Opposition to Expansion of STF Camp at Hadgari Site Sarna Committee Submits Memorandum
सरना समिति ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आदिवासी समाज के धार्मिक और सामाजिक आस्था से जुड़े हड़गड़ी (समाधि स्थल) पर झारखंड जगुआर एसटीएफ कैंप के प्रस्तावित विस्तार को लेकर विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर केन्द्रीय सरना समिति के सदस्यों ने शनिवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को ज्ञापन सौंपकर परियोजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

Trending Videos

ज्ञापन में कहा गया है कि जिस भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, वह आदिवासी समुदाय का पारंपरिक हड़गड़ी स्थल है, जहां उनके पूर्वजों की स्मृतियां और धार्मिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इस जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: झारखंड में बिना कांग्रेस और भाजपा के भी सरकार, JDU विधायक ने मुख्यमंत्री सोरेन को सुझाया फॉर्मूला

केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि यह स्थल आदिवासी समाज की पहचान, परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां किसी भी तरह का हस्तक्षेप सामाजिक तनाव और विवाद को जन्म दे सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हड़गड़ी स्थल को इस परियोजना से अलग रखा जाए और आदिवासी हितों को ध्यान में रखते हुए इस भूमि को अधिग्रहण से मुक्त किया जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने की अपील करते हुए कहा कि उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed