सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Tejashwi Yadav's show of strength in Ranchi, says RJD will contest all seats, strengthen organisation at booth

Jharkhand Politics: 'राजद को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा', रांची में राजद नेता तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची में आयोजित समारोह में तेजस्वी यादव ने राजद को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने परिसीमन के मद्देनजर सभी सीटों पर तैयारी की बात कही और हेमंत सरकार के साथ गठबंधन मजबूत बताया।

Tejashwi Yadav's show of strength in Ranchi, says RJD will contest all seats, strengthen organisation at booth
तेजस्वी यादव का राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा माला पहनाते हुए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

झारखंड की राजधानी रांची के कार्निवल हॉल में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को रोज कम से कम एक घंटा संगठन के लिए देना होगा और जनता की समस्याओं को उठाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगामी परिसीमन का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड में सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में राजद को अभी से सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी पूरे राज्य में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।


पढ़ें: सहरसा में फिल्मी स्टाइल से लूट: ओवरटेक कर व्यापारी को मारी गोली, 38 हजार रुपये लूटे; पुलिस जांच में जुटी    

केंद्र की राजनीति पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगली सरकार राजद के नेतृत्व में बनने की संभावना है। बिहार के संदर्भ में उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का जनादेश उनके पक्ष में था, लेकिन सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से एनडीए ने सत्ता हासिल की। झारखंड की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां राजद, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी की भूमिका निभा रही है और गठबंधन मजबूत है।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें शक्ति सिंह यादव, संजय सिंह यादव, जयप्रकाश यादव, सुरेश पासवान, संजय प्रसाद यादव, सत्यानंद भोक्ता, रंजन यादव, अनिता यादव और रश्मि सिंहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed