सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   durand cup 2026 ranchi to host prestigious football tournament jharkhand sports development

Jharkhand: रांची में पहली बार होगा डूरंड कप का आयोजन, 26 जुलाई से शुरू हो सकता है प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड की राजधानी रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रही है। संभावित रूप से 26 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

durand cup 2026 ranchi to host prestigious football tournament jharkhand sports development
पहली बार रांची में गूंजेगा फुटबॉल का रोमांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की खेल यात्रा में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल डूरंड कप का आयोजन संभावित रूप से 26 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

आयोजन की तैयारियों पर हुई चर्चा

बैठक में डूरंड कप के सफल आयोजन के लिए विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा की गई। विभिन्न विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान स्टेडियम की तैयारियों, संचालन संबंधी आवश्यकताओं, सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दर्शकों को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल विकास को मिलेगा नया आयाम

बैठक को संबोधित करते हुए सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि रांची में पहली बार डूरंड कप का आयोजन झारखंड में फुटबॉल के विकास और खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सफल आयोजन भविष्य में रांची में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबलों की मेजबानी की संभावनाओं को बढ़ाएगा। साथ ही झारखंड को बड़े खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

खेल, देशभक्ति और संस्कृति का होगा संगम

डूरंड कप 2026 का उद्घाटन समारोह खेल, देशभक्ति, भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम होगा।
समारोह के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से रोमांचक प्रदर्शन किए जाएंगे। आर्मी बैंड की विशेष प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा पारंपरिक नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की लोक और जनजातीय संस्कृति को भव्य रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश

सचिव ने सभी संबंधित विभागों और हितधारकों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों, फुटबॉल प्रेमियों और दर्शकों को एक यादगार अनुभव उपलब्ध कराना आयोजन की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

बैठक में मौजूद रहे कई अधिकारी

बैठक में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशक छवि रंजन, संस्कृति निदेशालय के निदेशक आसिफ एकराम, डूरंड कप के नोडल आर्मी अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सभी हितधारकों ने रांची में पहली बार आयोजित होने जा रहे डूरंड कप को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed