सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Eid prayers were offered in various districts across state Minister Deepika Pandey extended greetings

Ranchi News: झारखंड में अदा की गई ईद की नमाज, मंत्री दीपिका पांडेय ने सभी को दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: राजधानी रांची और राज्य के अलग-अलग जिलों में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। डोरंडा ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जहां भाईचारे और उत्साह का माहौल रहा।

Eid prayers were offered in various districts across state Minister Deepika Pandey extended greetings
ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में ईद की नमाज अदा की गई। रांची के डोरंडा ईदगाह में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी और नमाज़ के दौरान पूरा माहौल भाईचारे और उत्साह से भरा नजर आया।

Trending Videos


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डोरंडा थाना की थानेदार दीपिका प्रसाद मौके पर मौजूद रहीं और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करती दिखीं। पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि नमाज  शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे इलाके में आपसी सौहार्द और खुशी का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से ईद की  नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोड्डा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी बधाई
वहीं गोड्डा में ईद उल फितर के मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों से मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी। उन्होंने जिलेवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्यौहार मनाने की अपील की। ईद उल फितर के मौके पर जिले के विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों और चौक-चौराहों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें:  CM हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान देना पूर्व मंत्री को पड़ा भारी, कांग्रेस ने तीन साल के लिए निकाला

रांची में 5000 जवान तैनात
रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया गया है। शहर में जिला पुलिस के साथ आईआरबी, जैप, होमगार्ड और केंद्रीय बलों को मिलाकर लगभग 5000 जवान तैनात किए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से फोर्स की तैनाती की गई है और थाना प्रभारियों को लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed