{"_id":"69c3fa2a8ddcd07d5309be21","slug":"cbi-raids-hatia-drm-office-south-eastern-railway-chief-commercial-inspector-arrested-while-taking-bribe-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4090922-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: DRM ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार घूस लेते रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार
रांची के हटिया स्थित DRM कार्यालय में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने 8.70 लाख रुपये के लंबित बिल के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।
बिल पास कराने के बदले मांगा था कमीशन
सीबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक शिकायतकर्ता से उसके लंबित बिलों के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। बताया जा रहा है कि कुल लंबित राशि करीब 8.70 लाख रुपये थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार को तय योजना के तहत सीबीआई टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हिमांशु शेखर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की पहली किस्त रिश्वत के रूप में लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जैसे ही सीबीआई टीम डीआरएम कार्यालय पहुंची, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ऑफिस में मचा हड़कंप, एंट्री पर रोक
छापेमारी के दौरान कार्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई और सभी कर्मचारियों को अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए। इस मामले में सीबीआई ने दक्षिण पूर्व रेलवे के सीनियर डीसीएम सूची सिंह से भी पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस घूसखोरी मामले में और कौन-कौन शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वत की रकम कहीं किसी बड़े नेटवर्क या उच्च अधिकारियों तक तो नहीं पहुंचाई जा रही थी।
ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला
आरोपी के घर पर भी छापेमारी
सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के आवास पर भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई को रेलवे में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos