{"_id":"69c3a134f466888e8d044926","slug":"the-chief-electoral-officer-held-a-review-meeting-with-the-deputy-electoral-officers-of-all-districts-and-said-that-no-eligible-citizen-should-be-left-out-from-the-voters-list-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4088871-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: मतदाता सूची सुधार पर के. रवि कुमार का जोर, हर मतदाता से संपर्क सुनिश्चित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: मतदाता सूची सुधार पर के. रवि कुमार का जोर, हर मतदाता से संपर्क सुनिश्चित करने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाताओं के घरों पर उनके मतदान केंद्र के बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगाए जाएं। इस कदम का उद्देश्य मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं को आसानी से उनके बीएलओ से जोड़ना है।
बैठक करते मुख्य चुनाव अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि वे मतदाताओं के घरों पर उनके मतदान केंद्र के बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) की जानकारी वाले स्टीकर लगाने का काम तेज करें। इसका मकसद यह है कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान हर मतदाता आसानी से अपने बीएलओ से संपर्क कर सके।
ईसीआईएनईटी के ‘बुक ए कॉल’ फीचर का उपयोग करें
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि जो मतदाता अभी तक अपने पुराने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से नए मतदाता सूची में मैप नहीं हो पाए हैं, वे ईसीआईएनईटी के बुक ए कॉल फीचर का इस्तेमाल करके अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। के. रवि कुमार ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर मतदान केंद्र पर एब्सेंट (अनुपस्थित), शिफ्टेड (स्थानांतरित), डेथ (मृतक) और डुप्लीकेट मतदाता की पूरी सूची तैयार की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विस्थापित या डिमोलिश घरों के पते पर पिछले समय में रहने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड लिस्ट में जरूर शामिल किया जाए।
मतदाता के मकानों की सही पहचान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं के मकानों को नजरी नक्शा में चिन्हित करते समय, उनके मकान नंबर को यथासंभव वही रखा जाए जो पहले से उनके मकान नंबर के तौर पर चिन्हित था। केवल उन मकानों के लिए नोशनल नंबर का उपयोग किया जाए जिनका कोई मकान संख्या नहीं है।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम के जरिए सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending Videos