फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   hemant soren jharkhand student protest paper leak government talks jaipal singh stadium recruitment exam

JPSC Protest: पेपर लीक आंदोलन के बीच सीएम हेमंत का बड़ा एलान- छात्रों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले

Wed, 05 Aug 2026 05:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 05:42 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं और युवाओं की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
hemant soren jharkhand student protest paper leak government talks jaipal singh stadium recruitment exam
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को बातचीत का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों की समस्याओं का केवल जांच के जरिए नहीं, बल्कि स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच रांची जिला प्रशासन ने भी आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की पहल की, हालांकि छात्रों ने साफ कर दिया कि वार्ता बंद कमरे में नहीं, बल्कि आंदोलन स्थल पर और मीडिया की मौजूदगी में ही होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोले- छात्रों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि युवा साथियों की चिंताएं राज्य सरकार के लिए बेहद गंभीर विषय हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का मुद्दा केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के कई राज्यों के युवाओं के सामने एक बड़ी राष्ट्रीय चुनौती बन चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इस पूरे मामले पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। संबंधित एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भी भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि युवाओं की समस्याओं का पुख्ता और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अपनी बात सरकार के सामने रखें, हर सुझाव पर होगा गंभीरता से विचार'

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार के दरवाजे हमेशा छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए खुले हैं। जिन छात्रों की कोई मांग, शिकायत या सुझाव है, वे अपनी बात सीधे सरकार के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं की हर बात को पूरी गंभीरता से सुना जाएगा।

आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए सरकार की पहल

राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए राज्य सरकार ने पहल की है।
इस संबंध में रांची जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ रजत और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) आंदोलन स्थल पहुंचे। एसडीओ ने छात्रों से कहा कि सरकार उनसे बातचीत करना चाहती है और इसके लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया जाए।


छात्रों ने कहा- बातचीत होगी तो यहीं, सरकार खुद आए

सरकार के प्रस्ताव पर छात्रों ने बातचीत के लिए सहमति तो जताई, लेकिन साफ कहा कि वार्ता बंद कमरे में नहीं होगी। आंदोलनकारियों ने बताया कि रांची जिला प्रशासन की ओर से संदेश आया था कि छात्र प्रतिनिधिमंडल सरकार से मिलने सर्किट हाउस पहुंचे, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। छात्रों ने कहा, "जो भी बातचीत होगी, वह यहीं आंदोलन स्थल पर होगी। सरकार को यदि बात करनी है तो वह यहां आकर करे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed