{"_id":"6a7406ce0dd481c22f0d61f4","slug":"jharkhand-assemblys-monsoon-session-begins-today-uproar-likely-over-several-issues-including-jpsc-and-neet-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4581708-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज से: JPSC-JSSC, NEET और छात्र आंदोलन पर सदन में घमासान संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज से: JPSC-JSSC, NEET और छात्र आंदोलन पर सदन में घमासान संभव
Thu, 06 Aug 2026 11:49 AM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:49 AM IST
सार
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। विपक्ष जेपीएससी-जेएसएससी, नीट, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष केंद्र सरकार पर छात्रवृत्ति और जल जीवन मिशन की राशि नहीं मिलने का मुद्दा उठाएगा।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। पांच कार्यदिवसीय इस सत्र में सदन के भीतर और बाहर जोरदार राजनीतिक टकराव के आसार हैं। विपक्ष सरकार को जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं, नीट विवाद, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, लंबित छात्रवृत्ति और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।
पहले दिन शोक प्रस्ताव, फिर शुरू होगी सियासी जंग
वहीं सत्ता पक्ष केंद्र सरकार पर राज्य को छात्रवृत्ति और जल जीवन मिशन की राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाएगा। सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव के साथ कार्यवाही शुरू होगी। इसके अलावा बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों पर हुई कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी सदन में पेश की जाएगी।
जेपीएससी मुद्दे पर सदन के बाहर भी प्रदर्शन की तैयारी
संभावना है कि विपक्ष पहले दिन विधानसभा परिसर के बाहर जेपीएससी मामले को लेकर प्रदर्शन करेगा, जबकि शुक्रवार से यह मुद्दा सदन के भीतर भी जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। मानसून सत्र की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक कर सदन में प्रभावी ढंग से मुद्दे उठाने और सभी विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
अनुपूरक बजट और सीएजी रिपोर्ट पर भी रहेगी नजर
सत्र के दौरान प्रश्नकाल, अनुपूरक बजट, प्रधान महालेखाकार और विधानसभा समितियों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी। मनरेगा और जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी।
यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन खत्म करने पर बन सकती है सहमति! CM सोरेन ने भेजा वार्ता का संदेश, छात्रों ने क्या शर्त रखी?
आधा दर्जन विधेयक ला सकती है सरकार
सरकार लगभग आधा दर्जन विधेयक सदन में ला सकती है, जिनमें झारखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 प्रमुख माना जा रहा है। 7 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, 10 अगस्त को उस पर चर्चा और विनियोग विधेयक पारित कराया जाएगा, जबकि 11 और 12 अगस्त को विभिन्न राजकीय विधेयकों पर चर्चा तथा अन्य विधायी कार्य संपन्न होंगे। पूरे सत्र के दौरान जेपीएससी, नीट और छात्र आंदोलनों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म रहने की संभावना है।